ED के ट्वीट पर भूपेश बघेल की चुनौती- चालान पेश कर बताएं क्या साक्ष्य मिला, बदनाम करने का काम कर रही एजेंसी

रायपुर। ED के द्वारा पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर शराब घोटाले का सबूत मिलने वाले ट्वीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने ED को साक्ष्य के आधार पर चालान पेश करने की चुनौती दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। देशभर में एजेंसियों के द्वारा विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा साक्ष्य पेश नहीं किया जा रहा है। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही जांच एजेंसी कांग्रेसियों को बदनाम करने का काम करती है।





