1 महीने में अवैध उत्खनन के 116 प्रकरण दर्ज, 32 लाख से ज्यादा का लगाया गया जुर्माना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों और कलेक्टर के आदेशों पर बिलासपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दिसंबर 2024 के दौरान जिले में अवैध खनिज मामलों के कुल 116 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज उत्खनन के 14 और अवैध परिवहन के 102 मामलों को पकड़ा गया है।

इनमें रेत के 84, चूना पत्थर के 10, मिट्टी और डोलोमाइट के एक-एक मामले शामिल हैं। अब तक 70 प्रकरणों का निराकरण कर 32 लाख 17 हजार 772 रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। शेष 46 मामलों में जुर्माना वसूली की प्रक्रिया जारी है। पूरे वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 592 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 534 मामलों में 1 करोड़ 52 लाख 89 हजार 328 रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। वन विभाग भी जंगल क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई