स्टाप डैम में फंसा हाथी का बच्चा, मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हाथियों का आना – जाना लगा रहता है। इस दौरान जंगल में बने स्टाप डैम के दलदल में फसने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई। इसके बाद इसकी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मामला घरघोडा वन परिक्षेत्र के पानी खेत गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 38 हाथियों के दल विचरण कर रहा है। विचरण करते -करते हाथी का शावक जंगल में बने स्टाप डैम के दलदल में फंस गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गई।
तब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में पता चल कि, शावक हाथी का शव 2 से 3 दिन पुराना है।





