बड़वानी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार

बड़वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ निवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए। दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षिक जगदीश डावर ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी।

इसे बड़वानी पुलिस ने नाकाम किया। आपरेशन प्रहार के तहत थाना निवाली पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स ले जाते हुए राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 23 हथियार जब्त किए गए। जिसमें नौ पिस्टल, 14 देशी कट्टे, 11 जिंदा कारतूस, चार खाली मैग्जीन, दो आईफोन कुल कीमती करीब सवा तीन लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।

निवाली बेरियर के पास घूम रहे थे

मुखबिर द्वारा निवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति निवाली बेरियर के पास इधर-उधर घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में थाना निवाली की टीम गठित कर भेजी गई। पुलिस टीम ने बैरियर के आसपास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए अनुसार दो संदिग्ध बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button