सोमवती अमावस्या तक इन दो राशियों पर बरसेगा धन, करियर व व्यापार में छुएंगे ऊंचाइयां..

इंदौर। वैदिक पंचांग की मानें तो 30 दिसंबर को सोमवार के दिन पौष अमावस्या है, इसलिए ये सोमवती अमावस्या है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि सोमवार को उनका दिन होता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनको मोक्ष मिलता है। पितरो के आशीर्वाद से धन-संपत्ति और समृद्धि में इजाफा होता है।

ज्योतिषियों का मानना है कि सोमवती अमावस्या के दिन दो राशियों को जबरदस्त लाभ होगा, क्योंकि इस दिन तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। उनको व्यापार में लाभ होगा। इन दो राशियों के बारे में विस्तार से हम इस आर्टिकल में बताएंगे।

तुला राशि

ज्योतिषियों के अनुसार तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इनकी आराध्या मां दुर्गा हैं। चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ पहुंचा है। वह करियर व व्यापार में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे, जिससे परिवार व समाज में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। चंद्र देव के आशीर्वाद से इस राशि के जातकों को दिमाग ठंडा रहेगा, जिससे मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

तुला राशि वाले के वर्षों से रुके हुए काम पूरे होंगे। घर पर नए मेहमान के आने की पूरी संभावना है। ऐसे में अभी से ही तैयारियां शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपस में प्यार और बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना पर विचार हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर फायदेमंद होने वाला है। स्वास्थ्य ठीक होगा, जिससे खुद में आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्त से मिल सकते हैं, जिसके साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। सालों से रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे, जिससे धन का लाभ होगा। वाणी में मधुरता होने से लोगों से संबंध मजबूत होंगे।

व्यापार में सफलता से परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। भगवान से मांगी गई विशेष मनोकामना पूरी हो सकती है। बड़े भाई से संबंध अच्छे होंगे। बड़ी बहन से कोई उपहार मिल सकता है। इस दिन किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को सफेद चीज का दान कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button