नशे के सौदागरों से संबंध का आरोप: प्रधान आरक्षक सहित तीन आरक्षक सस्पेंड

दुर्ग। जिन पर समाज में व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी हो, और वो ही गलत काम करने लग जाए तब क्या होगा. ऐसे ही कृत्य पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने अलग-अलग थानों में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मोहन नगर और स्मृति नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शाहिद खान सहित आरक्षक बेदराम बंदे, आरक्षक तारकेश्वर साहू व आरक्षक संतोष सोनी को निलंबित किया गया है।

4262559 untitled 15 copy

इन खाकी वर्दीधारियों पर नशे के सौदागरों से गहरे ताल्लुकात रखने का आरोप है. निलंबन अवधि के दौरान इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला की इस कार्रवाई से भिलाई-दुर्ग पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है|

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने निलंबन की कार्रवाई के साथ नशे के सौदागरों से गहरे ताल्लुकात के जांच के आदेश दे दिए हैं. दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई