ट्रेडिंग ऐप से करोड़ों की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर, दुबई और बांग्लादेश से जुड़ा है कनेक्शन

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग ऐप से लगभग 5 करोड़ की ठगी मामले में एमपी के रीवा से गिरफ्तार अरुण द्विवेदी ट्रेड एक्सपो को भारत में लाने वाला मुख्य सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई व बांग्लादेश से है। पुलिस ने ठगी के चौथे आरोपी अरुण को न्यायालय से तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर भारत में फैले ठग नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है। छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के अलावा धमतरी, महासमुंद में भी ठगी की गई है। आरोपी अरुण द्विवेदी के खिलाफ झारखंड में भी पुलिस ने 5 करोड़ की ठगी का मामल दर्ज किया है। 19 दिसम्बर को ठगे गए निवेशकों की शिकायत के बाद राजिम पुलिस ने जिन पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 420,409 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है उसमें पांचवां आरोपी राजाराम तारक (नीले घेरे में) अब भी फरार है।

पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बाद अब छत्तीसगढ़ के अलावा भारत में फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ करने मुख्य आरोपी अरुण द्विवेदी को तीन दिन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस रकम की वापसी के रास्ते निकालने की दिशा में भी पहल कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button