पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन: दीपक बैज ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। बैज ने कहा, देश ने आज एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया, जिसने सादगी, ज्ञान और निष्ठा से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।

दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी विरासत और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है।

कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button