Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बांग्लादेश के सचिवालय की बिल्डिंग में आग लगी, एक दमकल कर्मी की मौत, एक घायल

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में बुधवार देर रात करीब 2 बजे सचिवालय में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में लगी थी।

इस बिल्डिंग में ट्रांसपोर्ट समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस हैं। आगजनी की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल की मीडिया सेल के अधिकारी शाहजहां शिकदर के मुताबिक दमकल विभाग को रात 1:52 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 1:54 पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर सुबह 8:05 बजे काबू पा लिया गया।

comp 132 1735193767

टैंकर की चपेट में आने से एक दमकल कर्मी की मौत

 दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक वह टैंकर में पाइप लगाने जा रहा, तभी उसे एक दूसरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक दमकल कर्मी का नाम सोहनूर जमान नयन है। वह तेजगांव फायर स्टेशन में दमकल विभाग का कर्मी था। इसके अलावा एक दूसरे दमकल कर्मी हबीबुर रहमान को पैर में चोट आई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई