भिलाई में आधी रात का हंगामा: पूर्व पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला

दुर्ग। भिलाई में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद के बेटे का उसके घर से अपहरण करने की कोशिश हुई है। आरोपी जब उसका अपहरण नहीं कर पाए तो उन्होंने हॉकी डंडे से उसे बेरहमी से पीटा और भाग गए।

भाजपा नेता के बेटे को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक भिलाई नगर पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद रॉबर्ट कामिल ने बताया कि उनका बेटा उत्कर्ष एंथनी भिलाई स्टील प्लांट में जॉब करता है।

देर रात 12 बजे वो अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान वहां अनीश उड़िया नाम का युवक तीन चार फोर व्हीलर गाड़ी में करीब 10-12 लड़कों के साथ आया। आते ही उसने उत्कर्ष से गाली गलौज शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। उत्कर्ष ने बचाव बचाव शोर मचाया तो आरोपी उसे ले नहीं जा पाए।

वो लोग हाथ में हॉकी, राड और डंडा लिए थे। उसे से उत्कर्षक को घर के बाहर ही गिराकर पीटने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग घर से रॉबर्ट कामिल बाहर निकले। उन्होंने डायल 112 को फोन किया और बेटे को आरोपियों से बचाया।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई