छत्तीसगढ़ के सभी निकायों में बनेगा अटल परिसर, 187 निकायों में हुआ भूमिपूजन

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष आयोजन करके बडी घोषणा की है।प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

सीएम विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन किया। साल 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने का फैसला भी बीजेपी सरकार ने लिया है। सीएम साय ने राजधानी के अवंती विहार स्थित अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि, प्रदेश के सभी निकायों में अटल परिसर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं। छत्तीसगढ़ लगातार विकास कर रहा है और  इस विकास में उनका आशीर्वाद लगातार मिल रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button