तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़त, गंभीर रूप से घायल 1 युवक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की ओर मुड़ रहा था, तभी महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेंद्र नगर स्थित पानी टंकी के पास रहने वाले विजय कुमार बोहरा के रूप में हुई है।





