केरल के राज्यपाल को काला झंडा दिखाने से पहले युवा कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

बिलासपुर:अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुल उत्सव समारोह में शिरकत करने पहुंचे केरल के राज्यपाल को काला झण्डा दिखाने के पहले ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि केरल राज्यपाल मोहम्मद आरिफ अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुल उत्सव के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिलासपुर पहुंचे है। राज्य शासन ने राज्यपाल को राज्य अतिथि का सम्मान दिया है।

IMG 20241225 WA0141

लेकिन कांग्रेस की एनएसयूआई और यूथ विंग ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को कार्यक्रम में नहीं बुलाये जाने से नाराजगी जाहिर किया। लेकिन हुण्डई चौक में राज्यपाल को काला झण्डा दिखाने से पहले ही अमितेष राय और लक्की मिश्रा समेत एक दर्जन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रदेश के राजकीय अतिथि केरल राज्यपाल मोहम्मद आरिफ इन दिनों बिलासपुर प्रवास में है। बतौर मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में शिरकर करने आये हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी कुल उत्सव समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल केरल आरिफ मोहम्मद खान समेत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू की विशेष उपस्थिति होगी। साथ ही अतिविशिष्ट अतिथियों में उपमुख्यमंत्री अरूण साव ,विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला को भी आमंत्रित किया गया है ।

कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस बात को लेकर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर किया है। विरोध में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुण्डई चौक में शशांक,एनएसयूआई नेता लक्की मिश्रा और युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमितेष राय की अगुवाई में दर्जनों विद्यार्थी और यूथ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ नेताओं ने इस दौरान विश्व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रबंधन और सरकार पर कांग्रेस विधायकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। महामहिम राज्यपाल केरल को महामाया चौंक में काला झंडा दिखाने जाते समय हुंडई चौक सरकंडा में सभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी नेताओं को पुलिस ने तोरवा थाना भेजा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई