चोरी के शक में बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या, 13 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी में युवक की बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, गौरतलब है कि कर बीते 22-23 दिसम्बर की मध्य रात्रि सिरसिदा गांव में भीखम साहू के यहां चोरी करने आए हो कहकर कुछ ग्रामीण द्वारा हल्ला करने पर कार्तिक पटेल और मोन्टू साहू वहां से भाग गये और ओंकार साहू को पकड़ लिए। जिससे और कौन-कौन थे साथ में कहकर पूछने पर कार्तिक पटेल और मोन्टू साहू का नाम बताने पर उनको भी घर से बुलाये और कुछ देर बाद 10 से 12 ग्रामीण महिला एवं पुरुष इकट्‌ठा हो गये।

जिसमें ग्राम सिरसिदा के भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू, बिरेन्द्र साहू, तोरण साहू, रामनाथ साहू, रमेशर साहू, धान बाई साहू, गीतांजली साहू, शशिकला साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धान चोरी की बात को लेकर प्रार्थी को एवं मुर्तजर कार्तिक पटेल, संजय साहू, देवेन्द्र साहू, ओंकार साहू,धनेश्वर निषाद को हाथ मुक्का एवं डण्डा से बीते 22 दिसंबर के मध्य रात्रि से 23 दिसंबर 2024 सात बजे तक मारपीट करने प्रार्थी व मुर्तजर के परिजन द्वारा मारपीट से सभी के हाथ पैर,पीठ शरीर में गंभीर चोट लगने तथा आरोपीगण के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करायेंगे बोलकर प्रार्थी व मुर्तजर के परिजन को सुपुर्द करने मुर्तजर कार्तिक पटेल के हाथ, पैर, पीठ, शरीर में गंभीर चोट आने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल धमतरी में 23.12.24 को मृत्यु होने कि लिखित शिकायत पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। वहीं विवेचना के दौरान प्रार्थी व मुर्तजर के कथन से प्रकरण के आरोपी डोमेश कुमार साहू पिता प्रेम कुमार साहू उम्र 18 वर्ष 02 माह का एवं अन्य आरोपी के द्वारा भी मारपीट करना पाये जाने से प्रकरण में उक्त आरोपी का नाम जोड़ी गई है।

प्रकरण के आरोपी भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू के मेमोरण्डम कथन से अपने अन्य साथी आरोपीगण एवं ग्रामीणो के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार करने पर अपराध में प्रयुक्त लकडी के डण्डे को पृथक पृथक जप्त किया गया है एवं प्रकरण में प्रार्थियों के कथन एवं गवाहों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 103 (1), 296 (ख),115 (2), 351(2) 191(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है,एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई