महिला ने दुधमुंहे को गोद में बिठाकर थाने में लगाई आग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना परिसर में महिला ने दुधमुंहे बच्चे के गोद में बिठाकर खुद को आग लगा ली। हादसे में महिला और बच्चा झुलस गया है। दोनो का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हडकंप मचा हुआ है। तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा निवासी महिला नंदनी सावरा (देवार) पति नानकुन देवार 25 वर्ष ने आज देर शाम पुलिस थाना नेवरा के सामने अपने 2 माह को बच्ची के साथ पहुंचकर अचानक अपने ऊपर आग लगा ली। पुलिस वालों ने आग लगाते हुए महिला को देखा, तो उसे बुझाकर तत्काल महिला और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया है। बच्ची को रायपुर रिफर किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई