महतारी वंदन योजना में एक के बाद एक खुलासा, कांग्रेसी नेता 3 अविवाहित युवतियों के नाम पर ले रहे लाभ

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में महतारी वंदन योजना में गड़बड़ियों की परतें अब खुलने लगी हैं। पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के खुलासे के बाद सरकार पर आक्रामक हो रहे कांग्रेस पार्टी के ही एक नेता का इस योजना में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। बस्तर विधायक के प्रतिनिधि ने अपने ही परिवार की तीन अविवाहित युवतियों के नाम महतारी वंदन योजना का लाभ लेने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के टलनार ग्राम पंचायत में कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि ने गलत दस्तावेज लगाकर अपने घर की तीन अविवाहित युवतियों के नाम जुड़वा दिए। चौंकाने वाली बात तो यह है कि, इन दस्तावेजों को बिना सत्यापन के ही स्वीकार कर लिया गया और उनके खाते में पैसे आ रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद गांव के लोगों कलेक्टर से इसकी शिकायत की।

इस मामले को लेकर कलेक्टर ने कहा कि, बकावण्ड ब्लॉक के टलनार ग्राम पंचायत में महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी उजागर हुई है। इसको लेकर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन बैंक खातों को भी होल्ड करने का आदेश जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button