Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

प्रदेश में 5 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ऐसा ही मामला कांकेर, पेंड्रा, बलौदाबाजार, केशकाल और सूरजपुर से सामने आया है। जहां अलग अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। पहला मामला कांकेर जिले का है। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 लोग सवार थे और दशगात्र कार्यक्रम से सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरा मामला पेंड्रा जिले से सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा पेंड्रा—बिलासपुर मार्ग पर हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है। वहीं ​बलौदाबाजार में कार और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एंबुलेंस सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुकुर्दी बायपास के पास देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। केशकाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना जामगांव तालाब के पास हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सूरजपुर में भी सड़क हादसा हो गई है। यहां दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मानुपर इलाके की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई