ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप का मास्टर माइंड एमपी से गिरफ्तार, भोपाल से चल रहा था फर्जीवाड़े का सारा खेल

गरियाबंद। ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप में निवेश के जरिए छत्तीसगढ़ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एजेंट गिरोह का मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी अब पुलिस की गिरफ्त में है। यह गिरफ्तारी गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने मध्यप्रदेश से की है। जानकारी के मुताबिक अरुण भोपाल में हेड ऑफिस डालकर सारा नेटवर्क फैलाया था। मामले में तीन लोकल एजेंट को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में और भी गिरफ्तारी होनी है। बता दे कि निवेशकों को एक प्रतिशत रोजाना ब्याज देने वाली कंपनी अपने एजेंटों को 10 प्रतिशत की मोटी कमीशन देती थी।

एजेंटों के सुख-सुविधाओं पर भी भारी भरकम खर्च करती थी. प्रति माह भोपाल में गेट टू गैदर होता था। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निवेश का रकम 10 करोड़ तक पहुंच सकती है। अब तक गरियाबंद में 5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आ चुका है। मामले के खुलासे के बाद प्रदेश के अन्य प्रभावित जिले में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी निवेशक कर रहे हैं।

मामले में इसके पहले आईलैंड कालोनी, अमलेश्वर थाना, जिला दुर्ग निवासी शरदचंद्र शर्मा पिता स्व. रिपुदमन शर्मा शर्मा (50 वर्ष), पिपरछेडी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद निवासी यशवंत कुमार नाग पिता स्व. परस राम नाग (45 वर्ष), श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटापारा थाना, जिला बलौदाबाजार निवासी कमलेश साहू पिता गोरे लाल साहू (34 वर्ष) गिरफ्तारी हो चुकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई