बेमेतरा MLA पर जानलेवा हमला… उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंका…
बेमेतरा. बेमेतरा जिला मुख्यालय से सटे चारभाठा (ढोलिया ) में सोमवार रात संत बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी पहुंचे. इस दौरान कार्यक्रम में विधायक पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम चारभांठा में बाबा गुरु घासीदास जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रात लगभग 10:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम शुरू होने के बाद मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मंच के बाजू से अचानक शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू को निशाना बनाकर फेंका गया. गनीमत रही कि पेट्रोल से भरी बोतल विधायक साहू पर ना पड़ते हुए साउंड ऑपरेटर युवक की सिर में लगी. जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. लहूलुहान युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
इस बारे में बेमेतरा SDOP मनोज कुमार तिर्की ने बताया कि विधायक की सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई. पुलिस लाइन से जवान सुरक्षा में लगे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस बल मौके पर भेजा गया. लोगों से पूछताछ की जा रही है.
……





