रायपुर में 27 दिसंबर को होगा महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों में आरक्षण संपन्न होने के बाद अब राज्य शासन ने महापौर,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की तिथि घोषित कर दी है।
संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास छ.ग. नवा रायपुर अटल नगर ने वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किये जाने की सूचना जारी कर दी है।

उपरोक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27.12.2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह (प्रातः 10:30 बजे से) पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में संपन्न किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।





