पति-पत्नी ने धान चोरी का आरोप लगाते हुए युवक को बेदम पीटा, मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की बेदम पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने धान चोरी करने आरोप लगाकर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी अनुसार, कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसिदा में भीखम साहू के घर से धान की चोरी हुई थी। मृतक के पिता ने बताया, धान चोरी करने वाले का दोस्त कहकर दंपती ने कार्तिक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है। इस मामले में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।





