राशिफल: मेष राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, मिथुन राशि वालों की होगी सामाजिक उन्नति

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है।

इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। हमारे पाठको के लिए राशिफल प्रेषित है। पढ़े किस राशि को मिलेगा गृहों का सहयोग और किस राशिफल के लोगों को आ सकती है परेशानी।

दैनिक राशिफल

🐏मेषः शुभ अंकः-5 शुभ रंगः लाल। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पुराने कामों में गति आएगी। कार्यों में सफलता मिल सकती है।

🐂 वृषभ: शुभ अंक-2 शुभ रंगः हरा। मेहनत का फल मिलने की संभावना है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत संगत से बचें।

👫 मिथुन : शुभ अंकः-3 शुभ रंगः-पीला। सामाजिक जीवन में उन्नति के संकेत। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धन लाभ के योग।

🦀 कर्क : शुभ अंकः-7 शुभ रंगः सफेद। समय पर कार्य करें। सबको साथ लेकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

🐅सिंह: शुभ अंक-1 शुभ रंगः सुनहरा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं।

🙍‍♀️ कन्या: शुभ अंकः -6 शुभ रंगः नीला। कार्य स्थल पर सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

⚖️ तुलाः शुभ अंकः-4 शुभ रंगः सफेद मेहनत और संघर्ष का फल मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं, रुके कार्य को लेकर चिंता।

🦂वृश्चिकः शुभ अंकः-8 शुभ रंगः लाल। मेहनत और प्रतिबद्धता से सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से नई योजनाओं को लागू किया जा सकता है।

🏹 धनुः शुभ अंकः-3 शुभ रंगः हल्का नीला। शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है जो फायदेमंद रहेगा। घर में शुभ कार्य हो सकते हैं।

🐊 मकर : शुभ अंकः-4 शुभ रंगः काला। कार्यक्षेत्र में समर्पण से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

🍯 कुंभः शुभ अंकः-9 शुभ रंगः नीला। मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखें। जीवन में नई दिशा मिल सकती है जिससे सफलता के रास्ते खुलेंगे।

🐟 मीन : शुभ अंक-6 शुभ रंगः बैंगनी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

🙏🏼 *आपका दिन मंगलमय हो*🙏🏼

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई