पत्नी का रेप कराने इंटरनेट से बुलाता था लोगों को, फ्रांस कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

पेरिस। फ्रांस में पत्नी को नशीली दवाएं खिलाकर 10 साल तक अनजान पुरुषों से रेप करवाने वाले पति और दुष्कर्म के अन्य 50 आरोपियों को 20 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है। दक्षिणी फ्रांस की एविग्नन कोर्ट ने गुरुवार को इसे लेकर फैसला सुनाया।

फ्रांस मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 72 साल के आरोपी पति ने अपनी पत्नी का 91 लोगों से दुष्कर्म कराया।इनमें 72 आरोपियों की पहचान हुई थी, जिनमें से 51 को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये सभी आरोपी इंटरनेट के जरिए डोमिनिक के संपर्क में आए थे। सुनवाई के दौरान 51 आरोपियों में से 32 जमानत पर बाहर थे। इसे लेकर गिजेल ने नाराजगी भी जताई थी।

दुष्कर्म करने वालों में बैंककर्मी से लेकर अफसर तक शामिल

महिला से रेप करने वाले आरोपियों में फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक कर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से कई ने महिला के साथ एक बार तो कई ने 6 बार तक दुष्कर्म किया। इन आरोपियों की उम्र 26 से 73 साल के बीच है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई