मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर में ताला तोड़कर एक मंदिर से दान पेटी चोरी हो गई है। चोर ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है। इस वारदात के बाद मंदिर समिति के लोगों ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। इस मामले में सुरेश्वर महादेव मंदिर कचना रोड के मुख्य पुजारी स्वामी राजेश्वरानंद महाराज और अन्य सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि खम्हारडीह थाने से करीब 200 मीटर दूर मंदिर है, जहां चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखें दान पेटी को पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक दान पेटी में करीब 10 हजार रुपए थे। फिलहाल मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर कार्यवाई करने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई