बाप बनने के लिए जिंदा मुर्गा खाने का बताया टोटका, गले में मुर्गा फंसने से युवक की मौत

अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले के छिंदकोला गांव एक अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बाप बनाने के लिए बताए गए टोटका के अनुसार जिन्दा मुर्गा को खाने की कोशिश की, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक जिंदा मुर्गा खाकर कोई टोटका कर रहा था इसी दौरान मुर्गा उसके गले मे अटक गया और उसकी सांस रुक गयी । घरवाले युवक को आनन फानन में अस्प्ताल ले गए और युवक के अचानक गिर जाने से बेहोश होने की बात कही। लेकिन जब मृत युवक का पोस्टमार्टम किया गया तब खुलासा हुआ कि उसके गले मे मुर्गा अटक गया था और उसी के चलते उसकी मौत हुई है।

मृतक के गले में मुर्गा फंसने की घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं । बताया जा रहा है कि पिता बनने के लिए किसी ने उसे जिंदा मुर्गा खाने का टोटका करने बताया था और जब उसने ऐसा किया तो उसकी मौत हो गई। बहरहाल इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई