ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर महिला सिंगर गिरफ्तार, 2 साथी म्यूजिशियन भी अरेस्ट

तेहरान।  ईरान में एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट के दौरान हिजाब नहीं पहनने के आरोप में महिला सिंगर को गिरफ्तार किया गया है। महिला सिंगर का नाम परस्तू अहमदी है। महिला ने बुधवार, 11 दिसंबर को यूट्यूब पर कॉन्सर्ट का वीडियो अपलोड किया था।

इस वीडियो में अहमदी स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाना गा रही थीं। वीडियो अपलोड होने के बाद गुरुवार को एक कोर्ट में अहमदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को परस्तू अहमदी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अहमदी की उम्र 27 साल है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक ईरानी वकील ने बताया कि सिंगर को पुलिस ने ईरान के उत्तरी प्रांत मजांदरान की राजधानी सारी से गिरफ्तार किया है। सिंगर के अलावा उसके साथ वीडियो में दिख रहे 4 म्यूजिशियंस में से 2 को गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो को 16 लाख से ज्यादा व्यू मिले

सिंगर के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। परस्तू अहमदी को गिरफ्तारी के बाद कहां रखा गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा उन पर किन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, ये भी साफ नहीं है। परस्तू अहमदी के अलावा जिन दो म्यूजिशियन को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार हैं। दोनों को राजधानी तेहरान से गिरफ्तार किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button