हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, दोनों की हालत गंभीर

धमतरी। एनएच 30 पर कुरूद भाटागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे युवती का दोनों पैर बुरी तरह चोटिल हो गया है। जबकि युवक को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया। हादसे में घायल युवक और युवती पल्सर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल, घायलों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई