Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अपहरण और चाकूबाजी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 1 साल से फरार था बदमाश

रायपुर। अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला 1 वर्ष से फरार आरोपी प्रमोद कुमार निषाद गिरफ्तार हो गया है। कृष्णा यादव ने वर्ष 2023 में थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्राम धमनी में रहता है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 31.08.2023 को रात्रि में खाना खाने के बाद सो गया था, कि रात्रि 12.30 बजे करीब बाथरूम जाने के लिए घर के बाहर निकला तो देखा कि उसके घर के पास एक कार खड़ी थी तथा कार के पास 05 व्यक्ति खडे़ थे उसमें से एक व्यक्ति प्रार्थी से बोला कि शराब कहां मिलेगा तब प्रार्थी हमारे गांव मे शराब नहीं मिलता है कहते हुए घर के अन्दर जाने लगा।

तभी अन्य 04 व्यक्ति प्रार्थी को पकड़ लिए और प्रार्थी को खींचते हुए कार की ओर ले जाते हुए कार में बैठा लिये और बोले कि तुम्हारा भतीजा सागर कहां है उसे बुलाकर लाओ तभी तुम्हे छोड़ेंग। प्रार्थी द्वारा मुझे नहीं मालूम कि भतीजा सागर कहां है तब वे लोग प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए उसे ग्राम खंडवा जिला धमतरी के जंगल में ले गये और वहां ले जाकर उसे कार से बाहर फेंक कर प्रार्थी के साथ पुनः मारपीट करने लगे तथा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के शरीर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये जिसके पश्चात् प्रार्थी धीरे-धीरे ग्राम खंडवा पहुंच कर अस्पताल में अपना ईलाज करवाया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में

अपराध क्रमांक 521/23 धारा 365 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में आरोपी वली खान पिता स्व. नन्हे खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर तथा सत्य प्रकाश डहरिया उर्फ कुडू पिता वेदराम डहरिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम भटगांव थाना मुजगहन जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने सहित अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपी अभनपुर निवासी प्रमोद कुमार निषाद की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रमोद कुमार निषाद को पकड़ने में सफलता मिलीं। आरोपी प्रमोद कुमार निषाद को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई