भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रायपुर, सीएम साय ने किया स्वागत

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी एवं किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। वे साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर जनादेश परब नाम के सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता CM विष्णु देव साय करेंगे।





