खरसिया में सनसनी! वाटर एटीएम में आग लगाने वाले दो गिरफ्तार

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास वार्ड क्रमांक 16 में नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर एटीएम को आग लगाने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आगजनी से एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे नगरपालिका को करीब 9.5 लाख रुपये की क्षति हुई। घटना को लेकर 10 दिसंबर को खरसिया नगर पालिका के सीएमओ विक्रम भगत ने पुलिस चौकी में आवेदन देकर शिकायत की कि 9 दिसंबर की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वाटर एटीएम को आग लगा दी। इस घटना में एटीएम जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 754/24 के तहत धारा 324(2), 324(5) बीएनएस और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई