अग्निवीर भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की मौत, सरकार देगी 10 लाख रुपए 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। 

आयोजको से मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता अनिल कुमार साहू आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम पहुंचा था। उसने रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक मैदान में गिर गया। 

अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजूद चिकित्सको ने जांच में पाया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अभ्यर्थी को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया, लेकिन रात 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सको के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था। चिकित्सकों ने मनोज का पीएम करके परिजनों को पार्थिक शरीर सुपुर्द कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई