फिजीकल टेस्ट के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरा युवक, हुई मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है। सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





