रायपुर: गाली-गलौज करने वाला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब के नशे में आमजनों से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल का नाम संतोष कोसरिया है और थाना अभनपुर में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, थाना अभनपुर में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष कोसरिया ने पिछले दिनों शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज की थी। इसकी शिकायत एसएसपी संतोष सिंह से की गई थी।

एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और अशोभनीय आचरण के चलते प्रधान आरक्षक को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी किया।

IMG 20241208 WA0006

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button