आरोपी ने चाकू से किया हमला, जन्मदिन की पार्टी में तब्दील हुआ मातम

राजनांदगांव। राजनांदगांव हाइवे पर पेंड्री के पास स्थित एक ढाबे के सामने जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे की है। लालबाग पुलिस ने बताया कि राम नगर इलाके में रहने वाले 8 से 10 युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने पेंड्री के एक ढाबे में गए थे। सभी ढाबे के बाहर खड़े थे। तभी मौके पर आर्यन नायक और गौरव मेश्राम के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया।आर्यन नायक पूर्व में अपने ही दोस्त की हत्या के आरोप में जेल गया था, गौरव ने उसे इस करतूत को गलत बताया। इसी बात पर आर्यन आक्रोशित हो गया, पहले उसने गौरव से जमकर गाली गलौज की। इसके बाद धारदार चाकू से गौरव के सीने और पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिया। गौरव को गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है। इधर पुलिस ने आरोपी आर्यन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी आर्यन नायक पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में जेल जा चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई