छत्तीसगढ़: भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही, जवान के खाने में निकला कीड़ा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां भर्ती के लिए ड्यूटी पर तैनात एक जवान को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा पाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खाने की प्लेट में कीड़ा साफ देखा जा सकता हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ वन रक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा का आयोजन बिलासपुर बहतराई स्टेडियम में किया गया है। बहतराई स्टेडियम में आयोजित परीक्षा में व्यवस्था बनाये रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। ड्यूटी के दौरान जवानो के लिए खाने की व्यवस्था की गयी थी। जब जवानो को को खाना दिया गया तो एक जवान के थाली देखकर सभी के होश उड़ गए।

एक जवान के खाने में जिन्दा कीड़ा निकला। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। खाने में जिंदा कीड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कीड़े को साफ़ देखा जा सकता है। वहीँ अब गुणवत्ताहीन और कीड़ायुक्त खाना खाने के बाद जवान व शामिल उम्मीदवार खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

डीएफओ ने कहा….

खाने में कीड़े मिलने की घटना पर डीएफओ सत्यदेव शर्मा का कहना है कि भोजन में सफाई का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। भोजन में इल्ली मिली है। माना जा रहा है कि सलाद के साथ यह इल्ली भोजन की थाली तक पहुंच गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button