केशकाल में सनसनी: पीएम आवास पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों में रोष

केशकाल। केशकाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पीएम आवास में बिना किसी नोटिस के ही प्रशासन का बुलडोजर चला दिया गया। इस कार्रवाई के चलते ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। यह मामला केशकाल के फरसगांव का बताया जा रहा है, जहां SDM के मौजूदगी में अतिक्रमण के चलते पीएम आवास पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि, बिना नोटिस दिए मकान तोड़े गए हैं। प्रशासन का कहना है कि, अतिक्रमण कर आवास बनाने के चलते बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है जब पीएम आवास में बुलडोजर चला हो। इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर पीएम आवास में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। बता दें कि, सबके पास खुद का आशियाना हो इसके लिए केंद्र सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इस योजना में लाभार्थी को सरकार की तरफ से घर या फिर घर निर्माण के लिए आर्थिक मदद जाती है। इस योजना की खास बात है कि पीएम आवास योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में मिलता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button