सीएम साय ने नवनिर्मित साइबर भवन का किया उद्घाटन, MOU निष्पादन समारोह में भी हुए शामिल

रायपुर। प्रदेश के राजधानी में आज औद्योगिक नीति के पर आधारित निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन आज दोपहर 12 बजे नया रायपुर में होगा। वहीं इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी शामिल होंगे। इस बीच छत्तीसगढ़ के उद्योगों को वैश्विक बाजार के लिए तैयार करने पर चर्चा होगी। सीएम विष्णुदेव साय नया रायपुर में आज साइबर भवन का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की शुरुआत होगी। इसका कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में होगा। हाईटेक साइबर लैब में जटिल साइबर अपराधों की विवेचना होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button