धमतरी में हादसा: हाथी ने 3 साल की बच्ची को कुचला

धमतरी। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आज फिर हाथी ने तीन साल के कमार बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला। यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लाॅक के टायगर रिजर्व रिसगांव आमाबहार की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। कमार परिजन घर में सो रहे थे। इस दौरान हाथी घर में घुसकर बच्ची को सूंड से उठाकर बाहर लाया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई