छत्तीसगढ़ की दिव्या ने हांगकांग में लहराया परचम, काँस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय म्यू थाई संस्था IFMA और एशियाई संस्था FAMA के द्वारा हांगकांग में आयोजित ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप में यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही छत्तीसगढ़ (रायपुर) की बेटी दिव्या अग्रवाल ने काँस्य पदक अपने नाम कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।

ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप में “ब्लू कॉर्नर” से दिव्या अग्रवाल का सेमीफाइनल में हांगकांग की खिलाड़ी होई ई वॉन्ग (Hoi yi Wong)” से मुकाबला हुआ, जिसमें भारत की दिव्या अग्रवाल को दो कॉउंट मिलने के बाद “प्लेयर सेफ्टी” पॉवर का उपयोग करते हुए सेन्टर रेफरी ने मुकाबला वही रोक दिया और हांगकांग की खिलाड़ी को विजेता घोषित किया और दिव्या अग्रवाल को काँस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि फाइनल प्रवेश के लिए जोर आजमाइश करते “बगैर चेस्ट गार्ड” के खेले जाने वाले “फुल कॉन्टैक्ट गेम” में दोनो महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई