बस्तर में शिक्षा विभाग की कार्रवाई: APAAR ID न बनाने पर वेतन रोका

जगदलपुर। बस्तर में APAAR ID बनाने की लापरवाही मामले में सभी BEO, बीआरसी और सीआरसी के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। जिले में APAAR ID बनाने की काफी सुस्त रफ्तार थी। पिछले दिनों हुई जिला स्तरीय आकलन में भी इसे लेकर चिंता जतायी गयी है। बैठक में APAAR ID के कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया था।

IMG 20241127 WA0013

बावजूद एक माह में किसी तरह की प्रगति नजर नहीं आयी। बस्तर जिला पूरे प्रदेश में 28वें स्थान पर है। कामों में उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने के बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी। जिसके बाद अब जिला परियोजना कार्यालय की तरफ बीईओ, बीआरसी और सीआरसी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सभी के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button