धमतरी में अवैध धान का भंडारण: 5 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडल के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 15 नवम्बर को ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल नगरी द्वारा रोशन ट्रेडर्स बोराई, दीपके ट्रेडर्स बोराई, आयुष्मान ट्रेडिंग कम्पनी धमतरी, भंसाली ट्रेडर्स तथा बाबूलाल चम्पालाल जैन बोराई के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान रोशन ट्रेडर्स बोराई में 160 क्विंटल, दीपके ट्रेडर्स बोराई में 108 क्विंटल, आयुष्मान ट्रेडिंग कंपनी धमतरी में 75 क्विंटल, भंसाली ट्रेडर्स में 115 क्विंटल तथा बाबूलाल चम्पालाल जैन ग्राम बोराई के दुकान में 60 क्विंटल अवैध धान का भण्डारण पाये जाने पर उक्त चारों फर्म संचालकों के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 518 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार अवैध धान के भण्डारण, परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button