नारायणपुर: अबूझमाड़ में नक्सली मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सीमावर्ती नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। फिलहाल मुठभेड़ में पुलिस बल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जवानों का सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ अब भी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। यह अभियान 16 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे के आसपास शुरू हुआ, और तेजी से नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में बदल गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button