Election Update रायपुर उपचुनाव: दोपहर 1बजे तक 28.37% मतदान पढ़िये पूरी खबर

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 28.37% मतदान हुआ है। इस बीच नयापारा पोलिंग बूथ के करीब खड़े होने को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला। मठपुरेना पोलिंग बूथ में सुबह लंबी कतार लगी रही। इधर, चंगोरा भाटा मतदान केंद्र में अलग ही नजारा देखने को मिला। कांग्रेस ने वोटर्स के लिए यहां पोहा की व्यवस्था की है। वहीं कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी पोलिंग बूथ तक अपने वाहनों से वोटर्स को छोड़ रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button