धमतरी: ननकू राम साहू की संदिग्ध मौत का मामला, साहू समाज ने उठाया आवाज

धमतरी : जिले के नारी गांव में सितंबर माह में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर आज सोमवार को साहू समाज ने फिर आवाज बुलंद किया है. साहू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में धमतरी एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. गांववालों ने मामले की फिर से जांच करने की मांग रखी है.

संदेहास्पद मौत को लेकर जांच की मांग : धमतरी जिले के नारी गांव के ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि हमारे ग्रामीण साहू समाज के पूर्व सचिव और वर्तमान ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष ननकू राम साहू की आकस्मिक मौत दिनांक 17 सितंबर 2024 की रात को संदेहास्पद रूप में हुआ है. पुलिस को मौके पर बहुत सारे साक्ष्य मिले हैं, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है. चूंकि आज घटना को लगभग दो माह होने जा रहा है, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.परिजनों ने जताई हत्या की आशंका : मृतक ननकू राम साहू की 17 सितंबर को मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और साहू समाज ने आरोप लगाया है कि ननकू राम की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि एक हत्या थी. साहू समाज ने पुलिस से मांग किया है कि इसमें फिर से जांच कर दोषियों की तलाश किया जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

एसपी ने दिया दोबारा जांच का भरोसा : इस मामले के संबंध में धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय का कहना है कि नारी गांव के ग्रामीणों ने मुलाकात की है, उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई है. पुलिस की जांच को उन्हें समझाया गया है. पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. परिजनों की मांग को संज्ञान में लिया गया है. एसपी ने भरोसा दिया है कि जरूरत पड़ने पर पूरे मामले की फिर से जांच कराई जाएगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button