बिलासपुर में हैवानियत: पिता ने की नाबालिग बेटी से दरिंदगी

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। न्यायधानी में एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि, प्रदेश में दुष्कर्म का मामला सामने आया हो। पिछले कुछ समय से प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हर रोज चाकूबाजी, हत्या, लूटपाट समेत कई अन्य अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। बदमाश लगातार बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और उनके मन में पुलिस का कोई डर भी नहीं है। हाल ही में राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े केंद्रीय जेल के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं दिवाली के समय में भी प्रदेश में जमकर अपराधों को अंजाम दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई