भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ी इस दिन होगी सुनवाई

बलौदाबाजार। विधायक देवेंद्र यादव की फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है।

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई