अमित जोश एनकाउंटर: सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

दुर्ग। भिलाई में कुख्यात अपराधी अमित जोश के एनकाउंटर के बाद दुर्ग एसपी ने क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन के लिए जांच टीम गठित कर दी है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एफएसएल और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। जांच की मॉनीटरिंग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर कर रहे हैं। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि किसी भी एनकाउंटर के बाद घटना स्थल की जांच करनी होती है। वहां जो भी सबूत, गोलियों के खोखे, घटना स्थल पर क्राइस से जुड़े अन्य सबूतों को जुटाना होता है। इसके लिए एफएसएल की टीम मुख्य रूप से काम करती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button