लोरमी: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

लोरमी। नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर घर पर रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यह पूरा मामला चेचानडीह थाना क्षेत्र का है। जहां के सुनउ राम मैना ग्राम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में सुनउ ने बताया कि, उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति घर से बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पाया गया की ग्राम विजराकछार चौकी खुडिया में आरोपी देवसिंह उर्फ संलीप के घर में नाबालिग अपहता को रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। मेडिकल जांच में नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण करना पाया गया।पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी देवसिंह के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमाण्ड जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button