Mahasamund में मजदूरों के पलायन पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम

Mahasamund। जिले में मजदूरों द्वारा अधिक मजदूरी की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार मजदूर अधिक आय की उम्मीद में बाहरी राज्यों की ओर जा रहे हैं। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि वे पलायन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

Read More : Local News : एक बार फिर खाकी हुआ शर्मसार : महामाया मंदिर में साध्वी से वर्दीधारी ने ठगे दो सौ रुपये, राह देखती रही साध्वी… Mahasamund  

इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पलायन करने से पहले सभी श्रमिकों का पूरा विवरण पलायन पंजी या विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों को बिना विवरण दर्ज किए पलायन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read More : Mahasamund में मजदूरों के पलायन पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम

Mahasamund : इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, जन जागरूकता के लिए मुनादी और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button