सौम्या चौरसिया की मुश्किलें फिर बढ़ी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने किया गिरफ्तार..

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया है।

कुछ महीने पहले ईओडब्‍ल्‍यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नई एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद आज सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज हुआ था, जिसमें सौम्‍या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद सौम्या को दस दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्हें जेल से गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया।

(खबर अपडेट की जा रही है)

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button